पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स व 17 जीवनरक्षक कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क छूट एक करुणामय निर्णय-राजीव बंसल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स व 17 जीवनरक्षक कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क छूट एक करुणामय निर्णय-राजीव बंसल

मुजफ्फरनगर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े समाजसेवी राजीव बंसल ने कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स व 17 जीवनरक्षक कैंसर दवाओं पर सीमा शुल्क छूट एक करुणामय निर्णय है जो जटिल कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे परिवारों के लिए वित्तीय बाधाओं को कम करेगा।कई बड़ी योजनाओं के मिलने से अधिक संख्या में नए रोजगार के अवसर होंगे। व्यापारी वर्ग व आम आदमी को इनकम टैक्स में वैसे तो कोई छूट नहीं दी है। लेकिन कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जिनसे लोगों को काफी राहत महसूस होगी। खासकर टैक्स रिटर्न भरने की समय सीमा भी बढ़ाई गई है। वहीं इनकम छिपाने वालों को भी जेल नहीं होगी। बच्चों की पढ़ाई पर टैक्स में राहत अभिभावकों के लिए भी बड़ी राहत की बात है। राजीव बंसल ने कहा यह बजट नारी शक्ति के सशक्तिकरण को मजबूती भी दर्शाता है। कुल मिलाकर यह बजट बड़े राहत वाला और स्वागत वाला है।

Subscribe to my channel