कांधला झलकारी बाई ने महाराष्ट्र लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया प्रथम स्थान प्राप्त

कांधला झलकारी बाई ने महाराष्ट्र लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया प्रथम स्थान प्राप्त

कांधला झलकारी बाई ने महाराष्ट्र लोक नृत्य प्रस्तुत कर किया प्रथम स्थान प्राप्त

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर शिविर का शुभारंभ स्काउट गाइड ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण में रेंजर्स ने वी फॉर्मेशन मे प्रतिभाग किया। प्रार्थना एवं झंडा गीत के उपरांत रेंजर्स ने महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया। प्रशिक्षिका गीता रानी एवं गायत्री देवी के द्वारा रेंजर्स को पायनियरिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंकी ब्रिज बनाना और तंबू बनाना बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के द्वितीय पहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टीम लीडर मुस्कान की टोली नंबर एक झलकारी बाई ने महाराष्ट्र लोक नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान , टीम लीडर जैनब की टोली इंदिरा गांधी ने राजस्थानी लोक नृत्य कर द्वितीय स्थान, प्रेरणा जैन की टोली नंबर दो सावित्रीबाई फुले ने बंगाल का लोक नृत्य प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मुन्नालाल गर्ल्स पीजी कॉलेज सहारनपुर की प्राध्यापक प्रो. सीमा रानी, लाल किशन चंद राजकीय महाविद्यालय की सहप्राध्यापिका रचना मिश्रा एवं गृह विज्ञान विभाग की सहप्राध्यापिका डॉ लक्ष्मी गौतम रही। प्रो. सीमा रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहते हुए छात्राओं को आर्शीवचन दिया

अख्तर कुरैशी कांधला शामली