कांधला खेत में टहल रहे युवक पर जंगली गीदड़ का हमला, हालत गंभीर
कांधला खेत में टहल रहे युवक पर जंगली गीदड़ का हमला, हालत गंभीर

कांधला खेत में टहल रहे युवक पर जंगली गीदड़ का हमला, हालत गंभीर
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में खेत पर टहल रहे एक युवक पर अचानक जंगली गीदड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया है।
घायल युवक की पहचान जनपद बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र के गांव लूम निवासी पंकज पुत्र तेजपाल के रूप में हुई है। पंकज का खेत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान में स्थित है। शुक्रवार को वह अपने खेत पर टहल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक जंगली गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पंकज संभल नहीं सका और गीदड़ ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े और शोर मचाकर गीदड़ को भगाया। इसके बाद घायल पंकज को तुरंत कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. जितेश ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों और आबादी के आसपास घूम रहे जंगली जानवरों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel