संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर द्वारा किया जोरदार प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन
संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर द्वारा किया जोरदार प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर द्वारा किया जोरदार प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन
मुज़फ्फरनगर में संयुक्त वैश्य मोर्चा ने राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से दिए ज्ञापन में समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणिया करने वाले के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा कि प्रसन्न कुमार नामक व्यक्ति जो जो फेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से वैश्य समाज को अनर्गल बनिया,भस्मासुर, ईस्ट इंडिया कंपनी के आदमी,लाला,बोलकर अपमानजनक तरीके से संबोधित कर रहा है जिससे समस्त वैश्य समाज में रोष है,ऐसे व्यक्ति जो सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करके वैश्य समाज को अनर्गल बोल रहा है और समाज मै वैमनस्यता फैला रहा है ऐसे व्यक्ति के ऊपर रोक लगाई जानी अति आवश्यक है उसकी लड़ाई उद्योगों से निकलने वाले कचरे आदि से हो सकती है परंतु उद्योगपतियों को या समस्त व्यापारिक वर्ग वैश्य समाज को ये बनिए,भस्मासुर,ईस्ट इंडिया कंपनी के आदमी,लाला,आदि जाति सूचक शब्द से संबोधित कर अपमानजनक तरीके से संबोधित कर रहा है जिसका संयुक्त वैश्य मोर्चा पुरजोर विरोध करता है और आपसे अनुरोध करता है कि उक्त प्रसन्न कुमार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही हो ओर उसकी फेस बुक आई डी,इंस्टा आदि सोशल प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक किया जाये जिससे सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोका जा सके उक्त प्रसन्न कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग करता है,और हम आपके माध्यम से माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध करते है कि जिस प्रकार अन्य समाज के व्यक्तियों को जाति सूचक शब्द से पुकारने पर उनके एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही होती है इसी प्रकार यदि कोई वैश्य समाज को जाति सूचक जैसे शब्दों से संबोधित करता है तो उसके लिए भी एक एक्ट बनाया जाये आज वैश्य समाज के अंशुल सिंघल और दीपक जैन की बावन दरे पुल के पास फैक्ट्री है जिसमें कल कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा घुसकर गुंडागर्दी की गई और फैक्ट्री उखाड़ देने,देख लेने की धमकी आदि बाते की गई जिससे वैश्य समाज में रोष है संयुक्त वैश्य मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है और शासन प्रशासन से अनुरोध करता है कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही करे जिससे उत्तर प्रदेश में व्यापारी को कानून के राज का एहसास हो सके और वो एक भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर सके
दूसरा हम सब ब्राह्मण समाज का बहुत सम्मान करते है ब्राह्मण समाज हमारे लिए पूजनीय है अभी हाल में ओ टी टी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित के टाइटल नाम से पिक्चर रिलीज़ की जिससे ब्राह्मण वर्ग के लिए अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया गया है जो निंदनीय है हमारी मांग है तुरंत फिल्म पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए!
मुख्य रूप से प्रदर्शन में
कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष,
शलभ गुप्ता एडवोकेट मुख्य संयोजक एवं सलाहकार,
सुनील तायल मुख्य संयोजक,के नेतृत्व मै मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शिवम राजवंशी मीरापुर,राजीव गुप्ता मीरापुर,अमित गुप्ता,शिवकुमार सिंघल,अमन बंसल,राजेंद्र तायल,अरविंद गोयल,राकेश रस्तोगी,दीपक मित्तल सर्राफ,सौरभ गोयल,बंटी गुप्ता,विपिन गुप्ता,रामावतार गुप्ता,सुशील सिंघल,भूपेंद्र गोयल,रॉबिन संगल,पंकज सिंघल,सर्वेश तायल,नरेश कुमार ,शुभम सिंघल,अंशुल सिंघल,दीपक जैन,अभिमन्यु मित्तल,राजीव गोयल,मनोज कंसल,सत्यप्रकाश गोयल,मुकेश गोयल,सुभाष चंद गुप्ता,मनोज गुप्ता,मनीष गुप्ता,अंकुर गोयल,आकाश अग्रवाल,पंकज सिंघल,सहित अनेकों वैश्य बंधु मौजूद रहे!

Subscribe to my channel