ब्राह्मण समाज ने वेब सीरीज़ “घुसखोर पंडत” पर जताया कड़ा विरोध, प्रतिबंध की मांग

ब्राह्मण समाज ने वेब सीरीज़ “घुसखोर पंडत” पर जताया कड़ा विरोध, प्रतिबंध की मांग

ब्राह्मण समाज ने वेब सीरीज़ “घुसखोर पंडत” पर जताया कड़ा विरोध, प्रतिबंध की मांग
वेब सीरीज़ “घुसखोर पंडत” के माध्यम से ब्राह्मण समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने पर ब्राह्मण समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसका पुरज़ोर विरोध किया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि किसी भी समाज विशेष को नकारात्मक रूप में चित्रित करना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करता है।
ब्राह्मण समाज ने सरकार से मांग की है कि समाज विशेष को बदनाम करने वाली ऐसी वेब सीरीज़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा इसे तुरंत बंद कर बहिष्कार सुनिश्चित किया जाए। समाज के अनुसार, पिछले कुछ समय से फिल्मों और वेब सीरीज़ में ‘पंडत’ शब्द को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान किया जा रहा है, जिससे व्यापक रोष व्याप्त है।
ब्राह्मण समाज ने इस जातिसूचक वेब सीरीज़ पर केंद्र सरकार से तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही, इस प्रकरण में लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया जाना एक उचित और स्वागतयोग्य कदम बताया है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा।
— संजय मिश्रा