देवबंद की तनु शर्मा ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा में 99.96 प्रतिशत 21वीं रैंक लाकर अपने गुरुजनों, परिवारजनों, समाज व नगर का नाम किया रोशन

तनु शर्मा बोली बिना आरक्षण के भी सामान्य वर्ग के छात्र अपना लक्ष्य हासिल करने में सक्षम है

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा मिश्रा कॉलोनी निवासी प्रहलाद शर्मा कनिष्क लिपिक कार्यालय शिक्षा विभाग की पुत्री तनु शर्मा ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में 99.96% 21वी रैंक लाकर अपने गुरुजनों, परिवारजनों व अपने ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है। देवबंद की एलआईसी अभिकर्ता व समाज सेविका श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री तनु शर्मा शुरू से ही परिश्रमी एवं मेधावी छात्रा रही है। तनु कक्षा एक से 8 तक शिक्षिका श्रीमती रीता बंसल के सानिध्य में रहकर एस.के हैप्पी स्कूल में टाॅपर रही। कक्षा 9 से 12 तक श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की।हाईस्कूल में उसने 2016 में 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया तथा इंटर में प्रत्येक विषय में डिक्टिक्सन प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया। 2018 में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) में राष्ट्रीय स्तर पर उसका चयन होने पर उसने अपने विद्यालय, गुरूजनों तथा माता-पिता का मान बढ़ाया। वह CUET UG/PG का टेस्ट देकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। तनु शर्मा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समस्त ब्राह्मण समाज को दिया। तनु शर्मा का कहना है कि बिना आरक्षण के भी सामान्य वर्ग के छात्र अपना लक्ष्य हासिल करने में सक्षम है।