पडोसी की फर्जी आईडी से काॅल कर की गई 2.20 लाख की ठगी
पडोसी की फर्जी आईडी से काॅल कर की गई 2.20 लाख की ठगी

पडोसी की फर्जी आईडी से काॅल कर की गई 2.20 लाख की ठगी
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)। फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप् के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पडोसी के विदेश में फंसे होने का हवाला देकर एक युवक को फर्जी आईडी से काॅल कर 2.20 लाख की ठगी कर ली। गांव धलापडा निवासी पीडित नौशाद ने बताया कि उसका पडोसी बिलाल काम के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। पांच फरवरी को बिलाल की फेसबुक आईडी से उसे संदेश मिला। जिसमें कहा गया कि वह भारत आ रहा है और उसके पास मौजूद पैसे नौशाद के खाते में भेजने है। इसके बाद सऊदी अरब के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर संपर्क कर उससे बैंक पासबुक की फोटो मंगवाई। फिर ठगों ने 6.15 लाख रूपए की फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर भरोसा दिलाया कि पैसे भेज दिए गए है। कुछ समय बाद खाते में आ जाएंगे। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से काॅल कर कहा गया कि एजेंट के पास 85 हजार रूपए रूके हुए है और पैसे न देने पर पासपोर्ट ब्लैक लिस्ट हो जाएगा और उसकी छुट्टी अटक जाएगी। झांसे में आकर पीडित ने 85 हजार रूपए आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए ठगों ने यह कहकर डराया कि बिलाल को पुलिस ने पकड लिया है और उसे छुडाने के लिए एक लाख 40 हजार रूपए देने होंगे।

Subscribe to my channel