कांधला एलम में दो ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल चोरी

कांधला एलम में दो ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल चोरी

कांधला एलम में दो ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल चोरी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखौफ होकर लगातार बिजली विभाग को निशाना बना रहे हैं, जिससे विभाग को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। चोरों ने एक सप्ताह पूर्व हाईटेंशन लाइन से लंबी दूरी का तार चोरी किए जाने के साथ ही ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त कर उनमें से कीमती सामान व तेल चोरी कर लिया गया था, अब चोरों ने दो ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल चोरी कर फरार हो गए।
कस्बा एलम स्थित बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने कनियान मार्ग पर स्थित हाईटेंशन लाइन से करीब 1770 मीटर तार चोरी कर लिया था। तार चोरी की इस घटना के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और बिजली विभाग को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। अभी इस घटना को एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। रेलवे लाइन के किनारे स्थित खेत में लगे दो ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त कर उनमें से कीमती सामान व तेल चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।मामले को लेकर अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर मिली है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली