कांधला वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

कांधला वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

कांधला वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
-उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दो सगी बहनों सहित उनके माता-पिता के खिलाफ दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने कैराना निवासी दो सगी बहनों और उनके माता-पिता पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
गांव मलकपुर निवासी 32 वर्षीय जुनैद पुत्र शराफत ने शनिवार को एक वीडियो वायरल करते हुए अपनी पीड़ा बयां की थी। वीडियो में युवक ने बताया कि कैराना निवासी दो सगी बहनें और उनके माता-पिता उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि दोनों बहनें और उनके माता-पिता बार-बार पुलिस कार्रवाई कराने की धमकी देते थे, जिससे वह मानसिक तनाव और भय के साये में जी रहा था। युवक ने वीडियो में यह भी कहा कि वह लगातार दबाव में था और इससे उबर नहीं पा रहा था। बताया गया कि इसी मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर जुनैद ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित मौजूद रहे। हर आंख नम थी और हर जुबान पर यही सवाल था कि आखिर एक युवक को इतना मजबूर क्यों होना पड़ा। पीड़ित परिजनों का कहना है कि जुनैद बेहद सीधा-सादा और मेहनती युवक था, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण वह अंदर ही अंदर टूट चुका था। पीड़ित परिवार ने दोनों सगी बहनों और उनके माता-पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

अख्तर कुलैशी कांधला शामली