गोकशी में वांछित बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो गोकश गिरफ्तार,एक आरोपी फरार

गोकशी में वांछित बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो गोकश गिरफ्तार,एक आरोपी फरार

गोकशी में वांछित बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो गोकश गिरफ्तार,एक आरोपी फरार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित बाग में गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो दो आरोपी पकड़ में आ गए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार
थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो वांछित गौकशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक गौतस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर स्थित आम के बाग में गोवंश के अवशेष मिले थे। जिसके बाद थाना कुतुबशेर पुलिस ने बड़ी नहर पटरी से हबीबगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान
गांव हबीबगढ़ की ओर से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस टीम को पास आता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। गिरफ्तार घायलों की पहचान नासिर निवासी गांव धलापड़ा थाना सरसावा व शोबान निवासी हमजा कॉलोनी देहात कोतवाली देहात (मूल निवासी गांव धलापड़ा थाना सरसावा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना कुतुबशेर में गोवध अधिनियम के तहत वांछित थे। उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।