सहारनपुर के नए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संभाला कार्यभार
सहारनपुर के नए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संभाला कार्यभार

सहारनपुर के नए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संभाला कार्यभार, मां शाकुंभरी के किए दर्शन, बोले जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नए एसएसपी वर्ष 2014 बैंच के आईपीएस अभिनंदन सिंह ने
सहारनपुर पहुंचकर देवी मां शांकुभरी के दर्शन करने के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया है। चार्ज संभालने के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा जाएगा, महिला सुरक्षा पर फोकस रहेगा, अपराध करने वाले बदमाशों की कमर तोडी जाएगी। एसएसपी अभिनंदन सिंह मूल रूप से बिहारी निवासी है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की पढाई की है। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और 2014 में आईपीएस अधिकारी बने। उनके पिता बिहार के सहरसा जनपद में प्रोफेसर है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि सहारनपुर जिले में पुलिसिंग शासन और डीजीपी द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

Subscribe to my channel