कांधला घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

कांधला घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

कांधला घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक महिला ने अपने ही देवर पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला खेल निवासी राबिया पत्नी नसीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका देवर खालिक उससे पूर्व से ही रंजिश रखता है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रविवार को करीब 11 बजे खालिक अचानक उसके घर में घुस आया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को संभाला और उसे थाने ले जाकर पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली