*पी.आर.पब्लिक स्कूल फेयरवेल समारोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

*पी.आर.पब्लिक स्कूल फेयरवेल समारोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

*पी.आर.पब्लिक स्कूल फेयरवेल समारोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई*

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में आज कक्षा 12 के छात्र -छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ,दिव्या शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियो ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओ का तिलक लगाकर स्वागत किया ।कक्षा 11के छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण ,गेम ,नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विदा होने वाले विद्यार्थियों ने कविता, कॉमेडी आदि के माध्यम से विद्यालय में एकत्र की गई अपनी यादों को प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ साझा किया। बच्चों को उनकी प्रतिभा के आधार पर टाइटल दिए गए । वंश पाल और दीक्षा चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल चुना गया । स्कूल शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी ने छात्राओं को परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने भी बच्चों को शुभाशीष दिया ।उन्होंने कहा-आज आप सभी को विदा करते हुए, हमारे दिल में गर्व और थोड़ी उदासी दोनों है। आपने अपनी निष्ठा और समर्पण से हमारे स्कूल का नाम रोशन किया है। हमें याद है कि आपने कितनी लगन से पढ़ाई की। आप जहां भी जाएंगे, सफलता ज़रूर प्राप्त करेंगे। आपकी मेहनत और लगन हमेशा आपको उच्च शिखर तक पहुंचाएगी। आपके साथ बिताया गया हर पल हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। हम कामना करते है कि आप अपने दृढ़ संकल्प से सभी बाधाओं को पार करेंगे।
हमेशा याद रखें कि सीखना कभी बंद न करें और अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राखी पाल और कक्षा 11वीं की छात्रा कनिका शर्मा तथा कक्षा 11 के छात्र व नमन सिंघल द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन कक्षा 12 के विद्यार्थियों तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा आकाश में गुब्बारे उड़ा कर किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रवीण कुमार ,दिव्या शर्मा, शिखा ठाकुर, विशांक त्यागी, प्रज्ञा सिंधी, अनुपम सैनी, शंकर शर्मा, विश्व बंधु शर्मा ,दीपक मलिक आदि का विशेष योगदान रहा।