सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन बालू से भरे दो ट्रक 18 टायरा किये सीज

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (सरसावा)।
सहारनपुर जनपद की थाना सरसावा पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन बालू से भरे दो ट्रक 18 टायरा सीज करने का काम किया है। थाना सरसावा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन बालू से भरे दो ट्रक 18 टायरा सीज कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बीती रात्रि में पुलिस चौकी शाहजहाँपुर में संयुक्त चेकिंग के दौरान थाना सरसावा पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 02 ट्रक अवैध रुप से रेत से भरे हुये बिना किसी वैध प्रपत्र को नियमानुसार सीज कर दिए गए है। उक्त कार्यवाही करने वाली संयुक्त टीम में
प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा, थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर, राजस्व टीम नकुड सहारनपुर, पुलिस टीम थाना सरसावा जनपद सहारनपुर शामिल रही।

Subscribe to my channel