सहारनपुर में संपत्ति विवाद में दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत,दो घायल

सहारनपुर में संपत्ति विवाद में दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत,दो घायल

सहारनपुर में संपत्ति विवाद में दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत,दो घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना बिहारीगढ़ के शिवालिक फार्म हाउस में संपत्ति विवाद को लेकर दो भागीदार पक्षों में हुए विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसमें पंकज शर्मा पक्ष के एक युवक 22 वर्षीय शिवम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
नए एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से प्रदीप राणा पुत्र राज सिंह राणा, निवासी गणेशपुर, थाना बिहारीगढ़ ने चार लोगों के खिलाफ हत्या एवं संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं जो आरोपियों के ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
बिहारीगढ़ के एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा के गुरूग्राम के रहने वाले पंकज शर्मा और देहरादून निवासी सुनील वर्मा के बीच बिहारीगढ़ में निर्माणाधीन धरातल ग्रीन कालोनी में फार्म हाउस और अन्य प्रोपर्टी में हिस्सेदारी थी। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों के कई लोग घटनास्थल पर वार्ता और विवाद के समाधान के लिए जुटे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी और तूतू-मैंमैं होने लगी। दूसरे पक्ष के लोगों ने अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की जिससे पूरा इलाका दहल गया। जनपद के थाना नागल क्षेत्र के गांव साधारण सिंह निवासी 22 वर्षीय शिवम की मौत हो गई। इसी पक्ष के गाजियाबाद निवासी योगेंद्र और बड़ौत के रहने वाले मनीष गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया।