सहारनपुर में सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर ए.आई. के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
सहारनपुर में सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर ए.आई. के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

सहारनपुर : सहारनपुर में सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर ए.आई. के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन एवं cybercrime.gov.in पोर्टल पर करें रिपोर्ट
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिला प्रशासन के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर जनपद में “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित त्यागी द्वारा इंटरनेट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने ए.आई. आधारित साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक वीडियो, नकली आवाज़ कॉल, फिशिंग, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग जैसे विषयों पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक किया। साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन एवं cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, महिला कल्याण, उद्योग के अधिकारियों, कर्मचारियों, कृषक बन्धुओ, व्यापारी बन्धुओं, ग्राम प्रधान, ब्लॉक-वार्ड के अधिकारी, स्कूल कॉलेज के अध्यापकगण वं अन्य सम्मानित व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि “आज के डिजिटल युग में तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही सावधानी की भी आवश्यकता है। आम नागरिकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को इंटरनेट और ए.आई. का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। सेफर इंटरनेट डे जैसे कार्यक्रम समाज में डिजिटल अनुशासन और साइबर सुरक्षा की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” सेफर इंटरनेट डे 2026 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला जनपद में सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल संस्कृति के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

Subscribe to my channel