स्पोर्ट्स मीट में एम एम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। वेलोसिटी 2026 ऐनुअल इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में जिले के 32 स्कूलों के लगभग 400 बच्चों भाग लिया। जिसमें एम एम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक जीतकर स्कूल का ओर सड़क दूधली का नाम रोशन किया। अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित 50 मीटर की दौड़ में छात्रा इल्मा अहसान ने प्रथम स्थान प्राप्त क़र स्वर्ण पदक, सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित पुरस्कार जीते।
400 मीटर रिले रेस में सादान राशिद, अर्श नौशाद, उमर शहजाद, हयात गनी चारों छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त क़र रजत पदक अपने नाम किया। जेवलिन थ्रो में छात्र रिहान क़ादिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त क़र रजत पदक अपने नाम किया। एम एम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं की इन उपलब्धियों ने सभी को प्रभावित किया। निर्णायक पेनल में जिला खेलकूद संघ के सचिव डॉ अशोक कुमार गुप्ता, एन आई एस डॉ बी आर अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एल डी प्रताप, जिला खेलकूद कमेटी सचिव मो मुस्तक़ीम अंसारी, संगठन सचिव अमजद अली खान,महताब अली, तरंन्नुम खान, कुलवंत कोर सहित ए ई आई आई टीम के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। एम एम इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक यास्मीन महताब ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को बधाई देते हुए कहा खेलकूद से बच्चों मे खेल की भावना अनुशासन शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता है,
इसलिए भविष्य में भी बच्चों को खेलकूद में आगे आकर प्रतिभाग करना चाहिए।