देवबंद : सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से की गई दो लाख की ठगी
देवबंद : सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से की गई दो लाख की ठगी

देवबंद : सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से की गई दो लाख की ठगी
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से दो लाख रूपए की ठगी की गई है। शामली थाना झिंझाना के बसी चुंधियारी गांव निवासी अजीम ने एससीजेएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि देवबंद क्षेत्र के राज्जूपुर गांव निवासी कामिल और अहसान से उसकी जान-पहचान थी। करीब दो माह पूर्व दोनों लोगों ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए उससे दो लाख रुपए यह कहकर लिए गए थे कि यह रकम बाद में वेतन के साथ वापस मिल जाएगी। आरोप है कि भरोसा करके उसने उन्हें दो लाख दे दिए और उसे सऊदी अरब भेज दिया
गया। लेकिन वहां उसे भेड़ चराने और घास खोदने का काम सौंपा गया। वह किसी तरह वापस लौटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

Subscribe to my channel