दुकान में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल व पर्स बरामद

दुकान में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल व पर्स बरामद

दुकान में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल व पर्स बरामद

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

मुजफ्फरनगर, 11 फरवरी 2026। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पर्स बरामद किया है। वादी मौ. शादाब निवासी आनंदपुरी ने तहरीर देकर बताया था कि आफताब मार्केट घास मंडी स्थित उनकी दुकान से 1 फरवरी की रात अज्ञात चोर ड्राई फ्रूट्स, पर्स व दो मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 फरवरी की रात पचैंडा पुल के पास से साहिब उर्फ बिरजू (25) निवासी कलीम कॉलोनी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह, उपनिरीक्षक खुशीलाल, कांस्टेबल अरविंद्र कुमार व कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।