अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नकुड़)।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सरसावा रोड स्थित गांव साल्हापुर-सांपला बेगमपुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से साल्हापुर निवासी अनिल गुप्ता (45) की मौत हो गई। साल्हापुर निवासी अनिल गुप्ता बाइक पर सरसावा की ओर से अपने गांव आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव साल्हापुर-सांपला बेगमपुर के बीच पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गए। परिजन घायल को पिलखनी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, वहां डाॅक्टर ने अनिल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल गुप्ता के तहेरे भाई भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि अनिल गुप्ता हरियाणा में किसी पैट्रोल पंप पर काम करते थे। उनका 14 वर्ष का एक बेटा तथा 12 वर्ष की एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।