: एसएसपी अभिनंदन सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ग्राम बरसी तीतरो स्थित प्राचीन शिव मंदिर का किया निरीक्षण
: एसएसपी अभिनंदन सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ग्राम बरसी तीतरो स्थित प्राचीन शिव मंदिर का किया निरीक्षण

सहारनपुर : एसएसपी अभिनंदन सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ग्राम बरसी तीतरो स्थित प्राचीन शिव मंदिर का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से लिया जायजा
पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया,कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा गांव बरसी तीतरों स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह आज थाना तीतरों क्षेत्र के गांव बरसी पहुंचे जहां उन्होंने गांव बरसी के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षक करते हुए ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया,कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में थोडी सी लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग एवं प्रवेश/निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु डायवर्जन/पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार निगरानी की जाए, महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। इस मौके पर एसएसपी के साथ एसपी देहात सागर जैन, क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक कुमार सिसौदिया, थाना तीतरों प्रभारी भूपेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Subscribe to my channel