पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी सहित कई अन्य मुकदमों में वांछित एक गोकश को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी सहित कई अन्य मुकदमों में वांछित एक गोकश को किया गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी सहित कई अन्य मुकदमों में वांछित एक गोकश को किया गिरफ्तार,बदमाश का साथी मौके से हुआ फरार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (मिर्जापुर)।सहारनपुर जनपद की मिर्जापुर कोतवाली पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ के दौरान गौकशी सहित कई अन्य मुकदमों में वांछित एक गोकश बुरहान को पकड़ा है। भागने पर पुलिस की फायरिंग में उक्त बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह टीम के साथ गांव नूरपुर भरावड़ की पुलिया संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उनकी टीम ने चेकिंग के लिए एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसको पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान बुरहान पुत्र फक्कड़ निवासी रायपुर के रूप में हुई है। सीओ वैभव पांडे ने बताया कि बुरहान के खिलाफ डेढ़ दर्जन से भी अधिक गोकशी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के मुकदमें दर्ज है।बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर,तीन जिंदा एवं एक खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा कॉंबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Subscribe to my channel