सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

*सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया*

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13


ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
स्थानीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल, श्रीमती विनीता अग्रवाल, डायरेक्टर मयंक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा,निधि शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन वी.के. अग्रवाल एवं डायरेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं की भावना व्याप्त हो गई।
समारोह के दौरान कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का हृदय जीत लिया। नृत्य, गीत एवं मंचीय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक कैटवॉक प्रस्तुत कर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित अतिथियों की खूब तालियाँ बटोरीं।
विदाई समारोह भावनाओं से भरा हुआ रहा, जहाँ एक ओर बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन जीवन की मधुर स्मृतियों को संजोया, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों एवं साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह समारोह विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायक क्षण बन गया।
मिस फेयरवेल का ख़िताब खुशी गुप्ता को तथा मिस्टर फेयरवेल सिद्धार्थ पाण्डेय को मिला।
इस अवसर पर क़स्बा इंचार्ज संजेश कुमार भी उपस्थित रहे।