देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलों में नन्हें-मुन्नें छात्रों ने दिखाया अद्भुत प्रदर्शन

देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलों में नन्हें-मुन्नें छात्रों ने दिखाया अद्भुत प्रदर्शन

देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलों में नन्हें-मुन्नें छात्रों ने दिखाया अद्भुत प्रदर्शन

विद्यालय के नन्हें-मुन्नें छात्रों ने रंग-बिरंगे परिधानों में विभिन्न गीत व लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर प्रांगण मे उपस्थित सभी अतिथियों मंत्रमुग्ध कर दिया

स्कूल चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने बच्चों के संस्कार और शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर दिया

स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने बच्चों को खेल और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद के द दून वैली पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नें बच्चों का वार्षिक क्रीडा उद्यानम् का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ देवबंद क्षेत्र के सी॰ओ॰ अभितेश सिंह, देवबन्द के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० डी॰के॰ जैन, सी॰एच॰सी॰ के अध्यक्ष डॉ० रिंकिया चौधरी, एफ॰एस॰ओ॰ रोहित चौधरी, स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा व उप-प्रधानाचार्यो श्रीमती तनुज कपिल व हरदीप सिंह के साथ अन्य सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्कूल के संस्थापक हर्ष सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर स्कूल की परंपराओं के अनुसार अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। नन्हें-मुन्नों ने क्रीड़ा उद्यान में मशाल प्रज्ज्वलन के उपरान्त अनुशासन के साथ वेलकम वाक् का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से कक्षा 2 तक के बच्चों ने शत प्रतिशत भागीदारी दिखाई। अंब्रेला ड्रिल, काइट ड्रिल, स्पोर्ट्स ड्रिल, फ्लावर ड्रिल में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विद्यालय परिसर को जोश एवं उमंग से भर दिया।
अभिभावकों और ग्रेंड-पेरेन्टस के लिए भी मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार के रेसस् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपनी भागीदारी देकर विद्यालय परिसर मे नवीन उत्साह का संचार कर दिया। विद्यालय के नन्हें-मुन्नें छात्रों ने रंग बिरंगे परिधानों में विभिन्न गीत व लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर प्रांगण मे उपस्थित सभी अतिथियों मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समस्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। प्रत्येक प्रस्तुति में छात्रों की सहभागिता स्वयं में अद्भुत रही। स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने बच्चों के संस्कार और शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर दिया और कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। उन्होंने बताया कि खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने बच्चों को खेल और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करता है। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि वे खेल भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने प्रयासों से विद्यालय व राष्ट्र का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं, इसलिए उनमें देशभक्ति, ईमानदारी और समर्पण की भावना होना अत्यंत आवश्यक है।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में विद्यालय की कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और नैतिक मूल्यों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं ।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर प्रदान करता रहेगा, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जन्नत, मायरा, सांची, रिवान,पार्श्व (कक्षा 2) एवं इब्राहिम, वरदान, ओजस त्यागी, यशस्वी (कक्षा 1)के छात्रों के साथ गर्व तथा परी बत्रा ने शानदार तरीके से किया। छोटे-छोटे मंच संचालको की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों ने इस विशेष आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।