एक महिला ने बातों में फंसाकर दो महिलाओं से सोने के आभूषण उतरवा लिए और भाग खडी हुई, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी

एक महिला ने बातों में फंसाकर दो महिलाओं से सोने के आभूषण उतरवा लिए और भाग खडी हुई, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी

सहारनपुर : एक महिला ने बातों में फंसाकर दो महिलाओं से सोने के आभूषण उतरवा लिए और भाग खडी हुई, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली मंडी क्षेत्र में दाल मंडी पुल पर बातों में फंसाकर एक अज्ञात महिला ने दो महिलाओं से सोने के आभूषण उतरवा लिए और भाग गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में बाजोरिया रोड निवासी रेखा शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी जेठानी सुमन शर्मा के साथ गुच्छा मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी के बाद दोनों दाल मंडी पुल पर पहुंचीं, जहां एक अज्ञात महिला उनसे मिली। आरोप है कि महिला ने बातों में दोनों को विश्वास में लिया। उनके साथ रिक्शा में बैठकर बेहट अड्डे की ओर चल दी। रास्ते में उक्त महिला ने सोना दोगुना करने का झांसा दिया और टप्पेबाजी करते हुए रेखा शर्मा की तीन अंगूठियां, कानों के टॉप्स, तुलसी माला का सोने का लॉकेट और सुमन शर्मा के कानों के टॉप्स, एक अंगूठी और गले की चेन जिसमें गणेश जी का लॉकेट था, उतरवा लिए और मौके से भाग खडी हुई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।