कांधला अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाइक सवार दंपति घायल
कांधला अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाइक सवार दंपति घायल

कांधला अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाइक सवार दंपति घायल
कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल के निकट शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।शामली जनपद के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बनत निवासी अजीत अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक से बागपत जनपद के कस्बा छपरौली स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। शुक्रवार देर शाम दंपति बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर द गोल्ड पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।खबर लिखे जाने तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel