कांधला आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने को अस्पताल पहुंचे पीड़ित, दहशत का माहौल

कांधला नगर एवं क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने एवं बधियाकरण अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद हमलों पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन महिला, पुरुष और बच्चों पर कुत्तों के हमले हो रहे हैं।सोमवार को कस्बा निवासी सतीश कुमार, गुलअफशा, मोहम्मद कैफ, अर्जुन, ओवैस, किवाना निवासी अंशुल, महिला सविता, असदपुर निवासी विनय कुमार सहित कई लोग आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो गए। सभी घायलों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।नगर एवं क्षेत्र में बीते एक वर्ष से आवारा कुत्तों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। विगत दिनों नगर निवासी राजीव शर्मा और क्षेत्र के गांव ढुढार निवासी किशोर त्रिदेव की कुत्तों के काटने से मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। नगर एवं क्षेत्र में लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण कराने की मांग की है।
चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने लोगों से आवारा जानवरों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना जरूरी है।
अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel