विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर : विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (चिलकाना)।सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद में विवाहिता अनीता (27) पत्नी सनी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। बताया जा रहा है कि जिस समय अनीता फंदे पर लटकी हुई थी तब उसका चार माह का बेटा वही पर रो रहा था। उसके रोने की आवाज से ही पूरे मामले का पता चला। मायके पक्ष ने अनीता के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद निवासी अनीता अपने कमरे में चार माह के बच्चे के साथ थी। कमरे से लगातार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। वहां अनीता चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। अनीता को फंदे से लटके देखकर परिजनों ने पड़ोस के लोगों की मदद ने उसे नीचे उतारा तथा स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद
थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सदर मुनीष चंद्र ने भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराली अनीता को परेशान करते थे। ससुराल वालों ने ही अनीता की गला घोंटकर हत्या की है, जिसके बाद उसे आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई। अनीता की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी तीन साल, छोटी बेटी दो साल तथा बेटा चार महीने का है। पति मजदूरी का काम करता है। घटना के दौरान भी वह खेतों में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। सीओ सदर मुनीष चंद्र का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर हत्या हुई इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।