आर्य समाज चंदेना कोली के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन विधि-विधान से हुआ
आर्य समाज चंदेना कोली के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन विधि-विधान से हुआ

देवबंद : आर्य समाज चंदेना कोली के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन विधि-विधान से हुआ
भजनों के माध्यम से ईश्वर शक्ति एवं उसकी विद्यमान होने की अनुभूति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया,कहा गया कि वेदों के मार्ग पर चलने से ही मानव का कल्याण होगा
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
आर्य समाज चंदेना कोली के चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन विधि- विधान से किया गया। चार दिवसीय कार्यक्रम बड़ी धूम धाम के साथ मनाए गए। पंडित अभिषेक आर्य एवं पंडित संदीप आर्य गिल ने भजनों के माध्यम से ईश्वर शक्ति एवं उसकी विद्यमान होने की अनुभूति पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि वेदों के मार्ग पर चलने से ही मानव का कल्याण होता है। फरीदाबाद से आए आचार्य ऋषिपाल आर्य, प्राचार्य गुरुकुल इंद्रप्रस्थ फरीदाबाद ने वेदों की व्याख्या कर गुरुकुलों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया,साथ ही साथ दान की महत्ता भी बताई। आचार्य यशवीर सिंह आर्य ने अपने 70 मिनट के व्याख्यान में बताया कि वेद ईश्वरीय वाणी है। बिना वेदों पर चले मानव मात्र का कल्याण असंभव है। इन्होंने ऋषि बोध पर भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सतीश आर्य,देवपाल आर्य,अनुज आर्य,अनुराग आर्य ,पंकज आर्य,रोहित आर्य,जोगेंद्र प्रधान,प्रभात आर्य,राजेश आर्य,अंकुर आर्य,ओमपाल आर्य,बॉबी आर्य, विकास आर्य,नरेशना आर्या,प्रतिमा आर्या,नीलम आर्या,संतोष आर्या,करुणेश आर्या,पम्मी आर्या एवं जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के पदाधिकारी मुकेश आर्य,डॉ सुरेंद्र आर्य,विपिन आर्य, अमरीश आर्य,अजब सिंह आर्य,देवीदयाल आर्य,मुकेश आर्य, ईश्वर आर्य आदि आर्य बंधु उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel