एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर : 

एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर : 

एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर :  अजमेर मे एसीबी द्वारा घूसखोर अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार एसीबी अजमेर द्वारा कार्यवाही करते हुये घूसखोर बाबूलाल अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को परिवादी से सम्बन्धित फर्म को पूर्व मे दिये गये वर्क ऑडर की एवज में 2,00,000 रूपये रिश्वत की मांग की थी।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

एसीबी के अनुसार उक्त मामले का सत्यापन कराने के बाद 16 फरवरी को परिवादी द्वारा रिश्वत राशि 2,00,000 रूपये में से रिश्वत राशि 50,000 रूपये घूसखोर बाबूलाल अधीक्षण अभियन्ता, अजमेर विधुत वितरण निगम लिमिटेड को दिए गए, जिसे एसीबी द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया गया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा।