कांधला आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर एलम में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
कांधला आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर एलम में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

कांधला आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर एलम में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन बस स्टैंड स्थित ग्रीन मैरिज हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें स्वामी रामनरेश दास महाराज, दंडी स्वामी ललितानंद जी महाराज एवं भारतीय किसान संघ के विभाग संगठन मंत्री रामपाल ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वामी रामनरेश दास महाराज ने कहा कि अनेकता में एकता बनाए रखना ही हिंदू धर्म की मूल पहचान है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जाति-वर्ग में बंटने के बजाय संगठित होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना चाहिए। हिंदू संस्कृति उदार, लोकतांत्रिक और मानवतावादी रही है।दंडी स्वामी ललितान महाराज ने हिंदुत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट रहना होगा। उन्होंने आरएसएस की स्थापना और उसके राष्ट्रव्यापी विस्तार पर भी चर्चा की तथा सामाजिक एकता पर बल दिया।भारतीय किसान संघ के रामपाल ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। सम्मेलन की अध्यक्षता जयकुमार पंवार ने की तथा संचालन सुबोध भारतीय ने किया।इस अवसर पर अजय पंवार, डॉ. कृष्णपाल, ओमपाल सिंह, विनोद पंवार, बिजेंद्र रूहेेला, चंद्रपाल उपाध्याय, वरुण पंवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel