कांधला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो सड़क हादसे, कई बाइक सवार गंभीर घायल
कांधला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो सड़क हादसे, कई बाइक सवार गंभीर घायल

कांधला दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो सड़क हादसे, कई बाइक सवार गंभीर घायल
कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार कई महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भनेडाजट निवासी वतन अपनी बहन किरण, और मा रचना के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद बागपत में एक शादी समारोह में गए थे। लौटते समय उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रहे बलवा, गुजरान निवासी खुर्शीद की बाइक से गांव पंजोखरा के निकट आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।दूसरी और गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी सूर्याकांत बाइक से बागपत के कस्बा बड़ौत में अपनी मांमा के घर गया हुआ था। वापस लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गाव जसाला के समीप सड़क किनारे खड़ी सेंट्रो कार से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी मामले में थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।
अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel