बीमार हुई छात्राएं
#बीमार_हुई_छात्राएं :

भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में स्थित देवनारायण राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में पिछले चार दिनों में 13 छात्राएं बीमार पड़ गईं। छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, बेचैनी और पेट दर्द की शिकायत के बाद बयाना उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 7 से 10 फरवरी के बीच छात्राओं की तबीयत बिगड़ी जिसमें 5 छात्राओं की हालत अचानक खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां लक्ष्मी (16), रामा (14), मंजू (15), मनीषा (13) और इशू (15) में समान लक्षण पाए गए। लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रारंभिक जांच में पीने के पानी में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है जबकि इससे पहले भी 8 छात्राएं बीमार हो चुकी हैं। एसडीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर है तथा स्कूल और हॉस्टल में पानी व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel