जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई चकबन्दी कार्यो की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई चकबन्दी कार्यो की समीक्षा बैठक

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई चकबन्दी कार्यो की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम मुजफ्फरपुर एवं ग्राम कुलसठ में शिथिल कार्य के लिए चकबन्दीकर्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विभागीय कार्यवाही का लिया गया निर्णय

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यो की समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा ग्राम मुजफ्फरपुर एवं ग्राम कुलसठ में शिथिल कार्य के लिए चकबन्दीकर्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विभागीय कार्यवाही का निर्णय लिया गया। चन्दनाकोली अह0, मिर्जापुर मजरा रणखण्डी, खेडी मु0, पुण्डैन ,टोडरपुर, सुखेडी में लक्ष्य के अनुरूप कार्य होने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। बन्दोस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50 वर्ष पुराने ग्राम शेखपुरा कदीम ,कुडी तथा जानपुर उर्फ माजरी का धारा-52 का प्रस्ताव शासन को जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित किया जा चुका है, जिसमें से 02 ग्रामों का धारा-52 का प्रकाशन होकर चकबन्दी क्रियाएं पूर्ण हो चुकी है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा यह भी बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में ग्राम भूखडी, शेखुपुर मुजाहिदपुर मु0 देवबन्द,चक भगवतीदास, चकरामबाडी, डालामाजरा इन 06 ग्रामों में भी धारा-52 कराकर इसी वित्तीय वर्ष में चकबन्दी प्रक्रियाए पूर्ण किये जाने की योजना है। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा निर्देशित किया गया है कि इन 06 ग्रामों में तत्परता से 31 मार्च से पूर्व कार्य पूर्ण किया जाये। स्थगनादेश से प्रभावित ग्रामों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि 03 वर्ष से पुराने लम्बित निगरानियो, अपीलों, आपत्तियों जिनकी कुल संख्या 82 है तथा 05 वर्ष से उपर के निगरानियो, अपीलों, आपत्तियों की संख्या 26 है जिनका शीघ्रता से निस्तारण किया जाये तथा आई0जी0 आर0एस0, जन शिकायतो का निस्तारण सम्यक गुणवत्तापूर्वक किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक आर0ए0 वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजेश कुमार देवरार तथा चकबन्दी अधिकारीगण सहारनपुर, नकुड़, देवबन्द एवं जिले के समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।