डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

सहारनपुर : डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद सहारनपुर में डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं-सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबन्द एवं रामपुर मनिहारन के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 सांसद खेल स्पर्धा एथलेटिक्स, वालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिन्टन (बालक/बालिका/महिला/पुरूष) एवं फुटबाल (बालक/पुरूष) सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गो की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ आज मुख्य अतिथि लक्ष्मीकान्त वाजपेयी राज्य सभा (मेरठ) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा0 अजय सिंह महापौर, सुमित राजेश महाजन मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर (मा0सांसद खेल स्पर्धा के नोडल अधिकारी), जितेन्द्र यादव क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी मेरठ/सहारनपुर, सुश्री कोमल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिपाल माजरा पूर्व विधायक गंगोह, संदीप गुप्ता खेल अधिकारी मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय सहारनपुर, अश्वनी कुमार त्यागी उप क्रीडाधिकारी शामली, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया उपाध्यक्ष कबड्डी संघ सहारनपुर, शीतल विश्नोई महानगर, विपिन कुमार महामंत्री, आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर सांस्कृतिक गीत/वंदना कार्यक्रम यू0पी0एस0मनोहरपुर बलियाखेडी द्वारा किया गया। आपरेशन सिंदूर कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय सहारनपुर द्वारा किया गया। जय हो विंग डांस कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय नगलाखारी बलियाखेडी द्वारा एवं योगा कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय कोलंकी राघड पुवांरका द्वारा किया गया।
सांसद खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् हैः-
1-मा0 सांसद सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा0 भार वर्ग में अब्दुल रहीम प्रथम, वंश यादव द्वितीय, गौरव तौमर व अभिजीत तृतीय
2-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किग्रा0 भार वर्ग में लक्की प्रथम, रितिका द्वितीय, मन्नत व
यशशवी नागर तृतीय
3-मा0सांसद जिला स्तरीय सब जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं सहारनपुर देहात की टीम उप विजेता रही।
4-मा0 सांसद जिला स्तरीय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं बेहट की टीम उप विजेता रही।
5-मा0 सांसद जिला स्तरीय सीनियर फुटबाल पुरूष प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं सहारनपुर देहात की टीम उप विजेता रही।
6-मा0सांसद जिला स्तरीय सब जूनियर वालीवाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर देहात की टीम
विजेता एवं बेहट की टीम उप विजेता रही।
7-मा0 सांसद जिला स्तरीय जूनियर वालीवाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता
एवं देवबन्द की टीम उप विजेता रही।
8-मा0 सांसद जिला स्तरीय सीनियर वालीवाल पुरूष प्रतियोगिता में रामपुर मनिहारन की टीम विजेता
एवं देवबन्द की टीम उप विजेता रही। अंत में राहुल चौपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनुपर ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।