पुलिस मुठभेड में हिस्ट्रीशीटर, गौकश बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड में हिस्ट्रीशीटर, गौकश बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड में हिस्ट्रीशीटर, गौकश बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर, गौकश बदमाश कलीम को
घायलावस्था में गिरफ्तार
किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसके पास से हथियार व बाइक बरामद हुई है।सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर क्षेत्र में फतेहपुर पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है। हालांकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र के अनुसार मुठभेड़ थाना अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में कमेशपुर पुलिया से रजापुर करालटी मार्ग पर हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकश कलीम के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। कलीम पर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर बरामद हुई है।
गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उक्त बदमाश के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गौकशी, गैेंगस्टर, आर्म्स एक्ट, आबकारी आदि लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

Subscribe to my channel