वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई

सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई

एसएसपी ने जनता की सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये

(गौरव सिंघल)

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जनता की सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समस्या का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, शिकायतें व आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें अधिकारियों द्वारा पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सभी प्रकरणों में समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए, प्रत्येक शिकायतकर्ता को निस्तारण की समुचित सूचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे जनता का भरोसा और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच संवाद को सुदृढ़ करना और जनपद में सुशासन एवं बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।