कांधला अतिक्रमण के कारण गंगेरू मार्ग पर, ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचे राहगीर
कांधला अतिक्रमण के कारण गंगेरू मार्ग पर, ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचे राहगीर

कांधला अतिक्रमण के कारण गंगेरू मार्ग पर, ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचे राहगीर
कांधला कस्बे के गंगेरू मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। संकरा रास्ता होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।मंगलवार को कस्बा निवासी सरफराज ने गंगेरू मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान के बाहर अपना ई-रिक्शा खड़ा किया था और किराए के पैसे लेने दुकान के अंदर गया हुआ था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा विद्युत पोल से जा टकराया और पलट गया।हादसे के समय आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को सीधा कराया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां से हटवाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगेरू मार्ग पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। इसी कारण रोजाना जाम लगता है और छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
अख्तर कुरैशी कांधला शामली

Subscribe to my channel