कांधला खंड विकास का डीएम ने किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

कांधला खंड विकास का डीएम ने किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

कांधला खंड विकास का डीएम ने किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
अनुपस्थित मिले सहायक विकास अधिकारी पंचायत, कारण बताओ नोटिस व वेतन रोकने के निर्देश

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने मंगलवार को खंड विकास का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी से विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अभिलेखों का अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने‌ संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खंड विकास कार्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई न होने पर भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शौचालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थाएं सुधारने को कहा। निरीक्षण के के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली