कांधला छात्राओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली
कांधला छात्राओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली

कांधला छात्राओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता रैली
कांधला नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिविर स्थल की सफाई, प्रार्थना तथा लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठें उठें के सामूहिक गान से की गई।प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली निकाली गई। यह रैली शिविर स्थल से प्रारंभ होकर मोहल्ला रायजादगान होते हुए सूरज कुंड मंदिर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्याम बाबू ने स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अख्तर कुरैशी काधला शामली

Subscribe to my channel