जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस
जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस

जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया किसान दिवस
==================================
मुजफ्फरनगर 18 फरवरी 2026जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से तृतीय बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12:00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) मुजफ्फरनगर, महोदय, की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी, तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी
उक्त सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) मुजफ्फरनगर महोदय द्वार कृषकों द्वारा जनपद के समस्त गन्ना तौल केन्द्रो की जॉच कराने एवं जल निगम अधिकांश ग्रामों के रास्तो को पुनः ठीक कराने हेतु अनुरोध किया गया जिसके विषयक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मु०नगर द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि गन्ना तौल केन्द्रो की जाँच एवं जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त रास्तो को ठीक करा दिया जायेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं के विषय में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।

Subscribe to my channel