डीएम ने पालिका परिषद कांधला व नगर पंचायत एलम का किया औचक निरीक्षण अभिलेखों व आईजीआरएस शिकायतों की परखी हकीकत

डीएम ने पालिका परिषद कांधला व नगर पंचायत एलम का किया औचक निरीक्षण अभिलेखों व आईजीआरएस शिकायतों की परखी हकीकत

कांधला डीएम ने पालिका परिषद कांधला व नगर पंचायत एलम का किया औचक निरीक्षण अभिलेखों व आईजीआरएस शिकायतों की परखी हकीकत

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने नगर निकायों की कार्यप्रणाली का जायजा लेने के लिए नगर पालिका परिषद कांधला और नगर पंचायत एलम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों की पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया, जिन्हें प्रथम दृष्टया संतोषजनक पाया गया।
नगर पालिका परिषद कांधला में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता और उनके निस्तारण की स्थिति को विस्तार से परखा। उन्होंने एक शिकायतकर्ता से सीधे फोन पर वार्ता कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी। शिकायतकर्ता द्वारा समाधान पर संतोष व्यक्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय कांधला पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम, अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा, सभासदगण एवं पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पंचायत एलम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा बीते माह आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। नगर पंचायत एलम में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रीना पंवार, अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप, सभासदगण व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली