नगर गुलावठी में क्षेत्रवासियों द्वारा पारस ग्रुप के प्रांगण में शांति स्थल पर धर्मवती नागर की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

नगर गुलावठी में क्षेत्रवासियों द्वारा पारस ग्रुप के प्रांगण में शांति स्थल पर धर्मवती नागर की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

*नगर गुलावठी में क्षेत्रवासियों द्वारा पारस ग्रुप के प्रांगण में शांति स्थल पर धर्मवती नागर की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीवअग्रवाल
गुलावठी
नगर गुलावठी में पारस ग्रुप के प्रांगण में शांति स्थल पर पारस ग्रुप आफ इंडस्ट्री के संस्थापक चौधरी वेदराम नागर की धर्मपत्नी व भाजपा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर की श्रृदैय माता जी धर्मवती नागर को उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर व पुष्पांजलि अर्पीत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मात्र छाया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को 25,000— 25,000 रुपए की स्कॉलरशिप का चेक देकर पुरस्कृत किया गया।
पारस ग्रुप के प्रांगण में शांति स्थल पर धर्मवती नागर को पुष्पांजलि अर्पीत कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
शांति स्थल पर हवन यज्ञ कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में राजेंद्र नागर, सांसद सुरेंद्र नागर, डॉ धर्मेंद्र नागर ,हरेंद्र नागर ,गजेंद्र नागर, नीलम नागर, राखी नागर ,सीमा नागर, डॉ गुरदीप नागर ,व परिवार के सभी सदस्य व राजेंद्र शर्मा संजीव कंसल,संदीप चौधरी, सुभाष सिंघल,सुनील यादव, शैलेश तेवतिया, धर्मेंद्र तेवतिया,अनिमेष अगस्तिन, सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति दे श्रद्धांजलि अर्पित की।