रेलवे फाटक पर निर्माण के दौरान अचानक हाइड्रा का कुंडा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिरा,हुई मौत
रेलवे फाटक पर निर्माण के दौरान अचानक हाइड्रा का कुंडा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिरा,हुई मौत

सहारनपुर : रेलवे फाटक पर निर्माण
के दौरान अचानक हाइड्रा का कुंडा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिरा,हुई मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (रामपुर मनिहारान )। रेलवे फाटक पर काम करते समय हाइड्रा का कुंडा टूटने से वहां काम कर रहा मजदूर फुरकान (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर के साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ठेकेदार ने काम बंद करा दिया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर रेलवे की तरफ से बड़े वाहनों की बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान अचानक हाइड्रा का तार टूटने से कुंडा टूटकर मजदूर फुरकान निवासी लक्ष्मीनगर मोहल्ला पल्लीपार थाना महावन मथुरा के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। सूचना के बाद आरपीएफ टपरी इंचार्ज रब्बार अली मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाइड्रा को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की वजह लापरवाही मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब रेलवे फाटक पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग को ठीक किया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। रास्ते को रोककर कार्य किया जाना चाहिए था। रेलवे ओवरब्रिज पर कार्य के चलते अधिकतर वाहन सर्विस रोड से गुजरते है। गनीमत रही कि कुंडे के सहारे कोई वजनी सामान नहीं उठा रखा था वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इस हादसे के बाद काम बंद करा दिया गया है।

Subscribe to my channel