सहारनपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस
सहारनपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

सहारनपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस
कृषकों की शिकायतों का प्राथमिकता से करें त्वरित निस्तारण,किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ से कराएं अवगत
कृषक बंधुओं की समृद्धि के लिए वक्ताओं ने दिए सुझाव
जायद उर्द, मूंग, गन्ना अन्तः फसली में बुवाई हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट
थ्रेसिंग फ्लोर के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कृषक उत्पादक संगठन करें कृषि विभाग पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी किसानों के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा किसानो को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ से अवगत कराते जनपद में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए। कृषक बंधुओं द्वारा शुगर मिलों, उर्वरक, कीटनाशक के साथ अवैध कब्जे एवं सड़क, मुआवजा के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय भी स्थापित किया जाए। कृषक संजय सैनी निवासी मुबारकपुर, द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मधुमक्खी पालन की अपार सम्भावनाए है, जिसको अपनाकर किसान भाई अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है। उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि जनपद में जायद उर्द, मूंग, गन्ना अन्तः फसली में बुवाई हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं जनपद में 04 थ्रेसिंग फ्लोर का लक्ष्य (विकासखण्ड-सढौली कदीम, नागल, बलियाखेडी एवं नकुड) निर्धारित है जिसकी बुकिंग कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा ऑन लाईन बुकिंग एक सप्ताह के अन्दर कृषि विभाग पोर्टल पर बुकिंग कर सकते है। जनपद के सभी कृषक बंधुओं को जानकारी दी कि अपने गेहूँ की फसल विक्रय किये जाने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अथवा नवीनकरण अवश्य करा ले। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, ए॰आर॰ कॉपरेटिव रविशंकर, एलडीएम, जिला परियोजना अधिकारी डॉस्प डा॰कर्मवीर यादव, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा अमर त्यागी तथा जनपद के कृषक बंधुओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Subscribe to my channel