सहारनपुर : पुलवामा के दोषी पूर्व पाक पीएम के लिए सहानुभूति दिखाना शर्मनाक : विकास त्यागी

सहारनपुर : पुलवामा के दोषी पूर्व पाक पीएम के लिए सहानुभूति दिखाना शर्मनाक : विकास त्यागी

सहारनपुर : पुलवामा के दोषी पूर्व पाक पीएम के लिए सहानुभूति दिखाना शर्मनाक : विकास त्यागी

​सुनील गावस्कर और कपिल देव द्वारा लिखे पत्र पर बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने जताई कड़ी आपत्ति

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
​सहारनपुर (देवबंद)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और कपिल देव द्वारा जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में लिखे गए पत्र पर तीखी भर्त्सना की है। श्री त्यागी ने स्पष्ट कहा कि व्यक्तिगत संबंधों के लिए राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान को ताक पर रखना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
​समाचार माध्यमों का हवाला देते हुए विकास त्यागी ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी उस व्यक्ति के “मानवाधिकारों” और “स्वास्थ्य” की चिंता कर रहे हैं, जिसके शासनकाल में भारत के निर्दोष नागरिकों और सैनिकों के मानवाधिकारों को तार-तार किया गया था। विकास त्यागी ने कहा, अखबारों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि सुनील गावस्कर व कपिल देव ने इमरान खान की गिरती सेहत और उनकी आंखों की रोशनी कम होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इन खिलाड़ियों से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें उन 40 सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की आंखों के आंसू नहीं दिखे, जो इमरान खान के कार्यकाल में हुए पुलवामा हमले में बलिदान हुए थे।
विकास त्यागी ने पूर्व क्रिकेटरों के दोहरे चरित्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस हत्याएं हो रही थीं और उन पर बर्बर हमले किए जा रहे थे, तब इन दिग्गज क्रिकेटरों ने एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने सवाल किया बांग्लादेश में जलते हुए हिंदुओं के घरों और बिलखते परिवारों पर ये पूर्व क्रिकेटर मौन क्यों थे ? क्या उनके लिए हिंदुओं के मानवाधिकारों की कोई कीमत नहीं है ? आज वही लोग भारत के दुश्मन के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री त्यागी ने आगे कहा कि इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते हुए पाकिस्तान ने न केवल पुलवामा जैसा जघन्य अपराध किया, बल्कि लगातार सीमा पार से घुसपैठ को बढ़ावा दिया। ऐसे व्यक्ति के लिए ‘गरिमा’ और ‘इंसानी तहजीब’ की दुहाई देना हास्यास्पद है। पत्र में स्टीव वॉ, माइक एथरटन और क्लाइव लॉयड जैसे विदेशी नामों पर प्रतिक्रिया देते हुए त्यागी ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को भारत की भावनाओं का अंदाजा नहीं हो सकता, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को इस पर हस्ताक्षर करने से पहले सोचना चाहिए था।
​विकास त्यागी ने अंत में मांग की कि भारतीय क्रिकेटरों को देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखानी चाहिए।