सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी चौकसी के बीच यूपी बोर्ड की हाई स्कूल/इंटर की परीक्षाएं शुरू,

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी चौकसी के बीच यूपी बोर्ड की हाई स्कूल/इंटर की परीक्षाएं शुरू,

सहारनपुर : सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी चौकसी के बीच यूपी बोर्ड की हाई स्कूल/इंटर की परीक्षाएं शुरू, पहली पाली में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं पूरे जनपद में 89 परीक्षा केंद्रों पर 3667 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरविंद कुमार पाठक ने आज तीसरे पहर बताया कि सचल दल ने पहली पाली में 32 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आज हाई स्कूल और इंटर दोनों की हिंदी विषय की परीक्षा थी। निरीक्षण दलों में जोनल मजिस्ट्रेट/सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और कई तहसीलदार, एसडीएम एवं नायब तहसीलदार शामिल हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जिले में धारा-163 जिसे पहले धारा 144 कहा जाता था लागू की गई है और परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए छह जोनों में बांटा गया है। इन परीक्षाओं की सीसीटीवी निगरानी के लिए एक मुख्य केंद्र स्थापित किया गया है। जिसके नोडल अधिकारी एसडीएम बेहट अंकुर वर्मा हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि इंटर की परीक्षाएं दे रहे 32435 परीक्षार्थियों में 15235 बालक और 15702 बालिकाएं हैं। हाई स्कूल के 36097 परीक्षार्थियों में 17809 बालक और 17986 बालिकाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 3867 कक्ष निरीक्षक हैं। हाई स्कूल की परीक्षा में 302 परीक्षार्थी प्राइवेट भी हैं और 1498 इंटर के प्राइवेट परीक्षार्थी हैं।