प्रयत्न संस्था ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु फुलसिंगा गांव में लगाया शिविर
प्रयत्न संस्था ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु फुलसिंगा गांव में लगाया शिविर

प्रयत्न संस्था ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु फुलसिंगा गांव में लगाया शिविर*
कमल अग्रवाल जी न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश प्रभारी
सम्भल जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयत्न संस्था द्वारा बुधवार को सम्भल के फुलसिंगा गांव में कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को जोड़ने हेतु विशेष शिवर लगाया जहां प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से अधिक अधिक से इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपील की शिविर मे बताया गया कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है जिसमें गरीब परिवारों कि बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जिसमें एक लाख रूपये की सहायता मिलती है जिसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जाता है जिसमें लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी अनिवार्य है इसके आलावा कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांग पैंशन वृद्धावस्था पैंशन, विधवा पेंशन आदि के वारे में लोगों को जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रयत्न संस्था के फील्ड कोर्डिनेटर सिराज अहमद,अगनवाड़ी हेमलता ,खुज़िस्ता ,हिदायत फातमा आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel