खेत में पानी देने जा रहे दो युवक शिकारियों द्वारा बिछाई गए करंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे
खेत में पानी देने जा रहे दो युवक शिकारियों द्वारा बिछाई गए करंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे

खेत में पानी देने जा रहे दो युवक शिकारियों द्वारा बिछाई गए करंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे, हादसे में एक युवक की हालत गंभीर, पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (शाकंभरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कला में खेत में पानी देने जा रहे दो युवक शिकारियों द्वारा बिछाई गई करंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव रामपुर बड़कला निवासी मांगेराम पुत्र राजपाल और उसका चचेरा भाई अजय पुत्र टोनी, अपने साथी राम कुमार के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेत में पानी देने जा रहे थे। मांगेराम और अजय आगे-आगे चल रहे थे, जबकि राम कुमार कुछ दूरी पर पीछे था। इसी दौरान खेत में शिकार के उद्देश्य से बिछाई गई तार से दोनों युवक टकरा गए। तार में उस समय हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ रहा था, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। पीछे चल रहा राम कुमार कुछ दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संजय चौधरी एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची।वहीं थाना मिर्जापुर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

Subscribe to my channel