कांधला क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल

कांधला क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल

कांधला क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कांधला नदीम उर्फ नाज़िम पुत्र रहीशु, गांव कुड़ाना ज़िला शामली का निवासी है ।नदीम उर्फ नाज़िम किसी कार्य से कांधला गया हुआ था। कार्य समाप्त करने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था।बताया जा रहा है कि जैसे ही वह जसाला स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही पल्सर बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में नदीम उर्फ नाज़िम घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। घायल युवक को सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घायल युवक ने मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है।

अख्तर कुरैशी कांधला शामली